बिहार : अब स्कूल में बच्चें खेल सकेंगे गिल्ली-डंडा, लुकाछिपी और कंचा – सरकार के आदेश से होगा ऐसा…

डेस्क : बिहार में अब सरकारी आदेश पर स्कूल में बच्चे गिल्ली-डंडा, लुकाछिपी और कंचा भी खेलेंगे। जी हां, यह आपको सुनने में अजीब जरूर लग रहा होगा परंतु यह सच है। दरअसल, बिहार में बैगलेस शनिवार सुरक्षित शनिवार, अभियान की शुरुआत की गयी है। इस अभियान में शनिवार को बच्चों को स्कूल बैग और किताब लेकर नहीं पहुंचने का निर्देश भी दिया गया है। साथ ही हर महीने अलग-अलग तरह की गतिविधियों और नवाचार के बारे में निर्देशित भी किया गया है। शिक्षा विभाग के द्वारा जारी इस निर्देश पत्र में नवंबर माह में शनिवार को मैं हूं खिलाड़ी अभियान के तहत स्थानीय खेल को महत्व देने के लिए शिक्षकों को निर्देशित भी किया गया है, जिसमें गिल्ली-डंडा, कंचा और लुकाछिपी का भी जिक्र है।

विभिन्न स्कूलों में कई तरह के खेल का आयोजन
भी जिले के विभिन्न स्कूलों में इस शनिवार को कई तरह के खेलों का आयोजन किया गया। अरियरी प्रखंड के मध्य विद्यालय कसार और टाडापर में चूहा बिल्ली और खो खो खेल का भी आयोजन हुआ। चेवाड़ा के बेलखुडी में जुंबा और कबड्डी खेल का आयोजन हुआ। बरबीघा के कन्या मध्य विद्यालय में छात्राओं को क्रिकेट खेलने का भी मौका दिया गया।

खेलों को देना है अब महत्व

खेल को लेकर शिक्षा विभाग के शेखपुरा के BEO अश्वनी कुमार ने बताया कि बैठक कर सभी HM को ये निर्देश दिया गया है। संभाग प्रभारी सुधीर मोहन ने बताया कि राज्य सरकार के द्वारा जारी किए गए निर्देश पर मैं हूं खिलाड़ी अभियान में स्थानीय खेलों की सहभागिता भी रहनी है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ओम प्रकाश सिन्हा ने ये बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्थानीय खेलों को महत्व भी देना है।

Leave a Comment