बिहार में पराली जलाने पर लड़ना होगा केस, सरकार ने FIR के दिए निर्देश

न्यूज डेस्क: ठंड के दिनों में पराली जलाने की घटनाएं सामने आते रहते हैं। इसके चलते प्रदूषण काफी बढ़ावा मिलता है। इसे देखते हुए अब बिहार में भी पराली जाने पर एफ आई आर के निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत किसानों की सहायता करने के लिए पराली जलाने से रोके जा रहे हैं। वहीं अब सरकार की ओर से कार्रवाई का भी फैसला ले लिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के चंडी और नगरनौसा के 35 किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 3 साल तक योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। अधिकारियों का कहना है कि नालंदा के हर क्षेत्र पर सैटेलाइट से नजर रखी जा रही है। मुख्यालय जहां पराली जलाने को मिल रहा है। उसके आधार पर चंडी और नगरनौसा के अलग-अलग गांवों में जाकर वहां फसलों के अवशेष मिले। बाद में पराली जलाने वाले किसानों की पहचान की गई। सभी सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं।

इसके अलावा पराली जलाने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कार्रवाई चल रही है. उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में धान की कटाई के लिए 16 हार्वेस्टर मशीनें जब्त की गई हैं। राजस्व टीम व कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने प्रत्येक ग्राम सभा में चौपाल के माध्यम से पराली न जलाने के लिए किसानों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *