बिहार के बेगूसराय में CM नीतीश कुमार ने कराई है फायरिंग, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बड़ा बयान..

डेस्क : बिहार के बेगूसराय में हुए गोलीकांड को लेकर प्रदेश में लगातार सियासत हो रही है। जिस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस घटना को एक साज़िश बताकर और इसमें जाति को जोड़ दिया, इससे BJP नेताओं का तल्ख तेवर दिखने लगा है।

इसी बीच अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाया है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि बेगूसराय में फायरिंग मुख्यमंत्री नीतीश ने कराई है। इससे पहले भी गिरिराज सिंह ये बात कह चुके हैं कि हो सकता है कि गोलीकांड का अपराधी किसी सरकारी ऑफिस में छिपकर अभी बैठा हो। लेकिन, इस बार उन्होंने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लेते हुए कह दिया है कि बेगूसराय में फायरिंग मुख्यमंत्री नीतीश ने कराई है।

गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है, सीएम नीतीश कुमार जिस तरह बेगूसराय में सीरियल फायरिंग को जाति से जोड़कर उन्माद फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उससे लगता है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही फायरिंग करवाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *