बिहार : अब बख्तियारपुर तक होगा गंगा पथ का निर्माण, गांधी सेतु समानांतर नया 4-लेन पुल 2024 में होगा चालू..

डेस्क : बिहार में कनेक्टिविटी का कार्य लगातार जारी है, इसी बीच एक महत्वपूर्ण खबर निकल कर सामने आई है। बता दे की राजधानी पटना में बन रहे गंगा पथ का अब विस्तारीकरण होगा। अब इसे बख्तियारपुर तक बनाये जाने की घोषणा हो चुकी है। इससे पहले तक इसका निर्माण दीघा से दीदारगंज तक ही किया जाना था।

हाजीपुर-छपरा NH-19 के निर्माण की रुकावट भी दूर हो गई है। गांधी सेतु के सामांतर नया 4 लेन पुल का काम सितम्बर 2024 तक पूरा हो जायेगा। बिहार पथ निर्माण विभाग मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि गंगा पथ बख्तियारपुर तक बनाये जाने का फैसला लिया गया है, इस प्रोजेक्ट की लागत को और बढ़ाया जायेगा। इसके साथ ही इस कार्य को पूरा करने की समय सीमा को भी बढ़ाया जायेगा।

वैसे, दीघा से NIT घाट तक 70% तक काम पूरा किया जा चुका है। आपको बता दें की गंगा पथ में दीघा रोटरी से एएन सिन्हा इंस्टटीयूट तक एक्सप्रेस-वे पर अप्रैल से वाहनों की आवाजाही शुरू हो जायेगी। इसके साथ ही गंगा पथ की पीएमसीएच संपर्कता का भी काम अप्रैल तक पूरा हो जाएगा।नितिन नवीन के कहा की इस क्षेत्र का बेहतर निर्माण किया गया है, यह परियोजना 3390 करोड़ रुपए की है। इसमें राज्य सरकार का शेयर 1390 करोड़ रुपए और लोन हाउसिंग अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (हुडको) से 2000 करोड़ रुपए का लोन लिया गया है। मंत्री ने बताया की उत्तर बिहार में आने जाने के लिए यह एक ऐसा रास्ता है जिससे समय की बचत होगी।

Leave a Comment