Bihar के रेलवे स्टेशन पर विद्यार्थियों के लिए बनेगा स्टडी सेंटर, जानिए – क्या होगा खास..

डेस्क : बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन से होकर गुजरने वाले विद्यार्थियों व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को अब महत्वपूर्ण सुविधा भी मिलेगी। यहां विद्यार्थियों के लिए स्टडी सेंटर भी बनेगा। ट्रेनों से यात्रा के लिए जंक्शन पहुंचने वाले छात्र-छात्राएं प्रतीक्षा की घड़ी में स्टडी सेंटर में अध्ययन भी कर सकेंगे। स्टेशन पुर्नविकास योजना के तहत मुजफ्फरपुर जंक्शन पर एक स्टडी सेंटर भी बनाया जायेगा। उसमें अत्याधुनिक पुस्तकालय भी उपलब्ध होगा। यहां पर साहित्यिक, सम-सामयिक पत्र-पत्रिकाएं एवं अन्य उपयोगी किताबें होंगी।

रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) ने स्टेशन पुर्नविकास योजना के तहत सिटी सेंटर के रूप में मुजफ्फरपुर जंक्शन को विकसित करने की योजना भी बनायी है। सभी वर्गों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर मुजफ्फरपुर जंक्शन को अब विश्वस्तरीय बनाया जायेगा। सोनपुर रेल मंडल के अधिकारियों ने बताया कि जंक्शन पर छात्र-छात्राओं के अलावा बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं व व्यापारियों की भी जरूरतों का पूरा ख्याल रखा गया है। स्टडी सेंटर की अध्ययन सामग्री के लिए राजभाषा विभाग से मदद भी ली जायेगी। फिलहाल जंक्शन पर चल रहे पुस्कालय को प्रस्तावित स्टडी सेंटर में शिफ्ट किया जायेगा। यहां पर अध्ययन के लिए पाठकों को अनुकूल माहौल भी दिया जाएगा। जंक्शन पर होने वाली आपाधापी के विपरीत स्टडी सेंटर में यात्रियों व विद्यार्थियों को शांतिपूर्ण माहौल भी मिलेगा। यहां पर वाशरूम आदि की भी बेहतर सुविधाएं होंगी। 200 सीट की क्षमता वाला यह सेंटर एसी सुविधा से लैस होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *