कर्ज में डूबे गीतकार की मदद को आगे आईं नेहा कक्कड़, दान किए 5 लाख

डेस्क : एक समय ऐसा था जब रियल्टी शो खूब प्रसिद्धि हुआ करते थे। लेकिन, सोशल मीडिया के आने की वजह से रियलिटी शो की प्रसिद्धि थोड़ी कम हुई धीरे-धीरे सोशल मीडिया की प्रसिद्धि को बढ़ाने के लिए टीवी चैनलों ने अलग-अलग कार्य किए। अपनी कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने आधुनिक तकनीके अपनाईं और फिर से एक बार रियलिटी शो को खड़ा किया। ऐसे में एक फेमस रियलिटी शो इंडियन आइडल बीते दशक से चला आ रहा है। इस वक्त इंडियन आइडल 12 की जज नेहा कक्कड़ है।

नेहा कक्कड़ अपनी खूबसूरत आवाज के लिए जानी जाती हैं। लेकिन उनके अंदर भावुकता बेहद ज्यादा है। टीवी पर भावुकता वाले क्षण दिखाना रियलिटी शो के लिए एक आम बात हो गई है। इस वक्त लोगों का यह भी मानना है कि रियलिटी-शो सिर्फ टीआरपी बनाने के लिए ऐसे क्षण दिखाते हैं ताकि उनकी जनता भावुक हो सके और ज्यादा देर तक उनका शो चले।

बता दें की मशहूर गीतकार संतोष आनंद अपने समय पर एक प्रसिद्ध गीतकार थे। लेकिन, इस वक्त उनका शरीर काम नहीं करता है जिसके चलते उन्हें सारा वक्त व्हीलचेयर पर ही गुजारना होता है। उनकी उम्र 81 वर्ष है बता दें कि उनके बेटे संकल्प ने 2014 में आत्महत्या कर ली थी उनको शादी के 10 साल बाद पुत्र प्राप्त हुआ था। उनके बेटे IAS अधिकारियों को सोशलॉजी और क्रिमिनोलॉजी पढ़ाते थे। लेकिन उनके बेटे ने पत्नी के साथ 15 अक्टूबर 2014 को दिल्ली से मथुरा जाकर रेलवे स्टेशन से सटे रेलवे ट्रैक के सामने कूदकर जान दे दी थी।

इस कहानी को जानकर नेहा कक्कड़ की आंखें नम हो गई और उन्होंने इंडियन आइडल 12 के मंच पर खड़े होकर यह आवाज दी कि जो कुछ भी कर सकता है, वह संतोष आनंद के लिए करें वह 5 लाख की धनराशि देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में विशाल ददलानी जो एक मशहूर संगीतकार है उन्होंने भी कहा कि वह संतोष जी के साथ गाना साझा करेंगे और उनके गाने को रिलीज भी करेंगे। साथ में उन्होंने एक प्यार का नगमा मंच पर खड़े होकर एक साथ गाना भी गाया।

Leave a Comment