Viral Video: ये है उर्फी जावेद का ‘भाई’, मार्केट में हुआ अभी-अभी लॉन्च…..

Viral Video: आजकल हर कोई फेमस होना चाहता है। फेमस होने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते। कोई अतरंगी हरकतें करता है तो कोई अतरंगी ड्रेस पहनता है। आपने अब तक ऊर्फी जावेद (Urfi Javed) को ऐसे अजीबोगरीब कपड़े पहने हुए देखा होगा।

लेकिन आज हम आपको एक ऐसे लड़के की वीडियो दिखाएंगे जिसके सामने उर्फी जावेद भी फेल हैं। यह लड़का ऊर्फी जावेद से पूरी तरह से प्रेरित दिखाई दे रहा है। जी हां, वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह लड़का पत्ते पहन कर सड़क पर चल रहा है।

पत्ते पहन कर सड़क पर चल रहा है यह लड़का

इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram Account) @rohit_tm_comedy के द्वारा यह वीडियो (Video) शेयर की गई है। यह विडियो (video) जमकर वायरल (Viral) हो रही है। इस वीडियो को अब तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का अपने शरीर पर पत्ते लपेटे हुए हैं। पत्ते लपेटकर हाथ में ट्रॉली (Trophy) लिए वह लड़का सड़क पर चल रहा है। पीछे से दो बकरियां लड़के के शरीर पर लगे पत्ते खाती दिखाई दे रही है। सड़क पर जो भी उस लड़के को देख रहा है उसे देखते ही जा रहा है। लोगों को लड़के का यह अतरंगी स्टाइल कुछ हजम नहीं हो रहा।

कोई कह रहा उर्फी का भाई

इस वीडियो (Video) को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर जमकर कमेंट (Comment) भी किए जा रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो (Video) पर कमेंट (Comment) करते हुए लिखा, “ऊर्फी का भाई”। वहीं एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, “ऊर्फी के लिए सही मेल है”।

Leave a Comment