चाह कर भी कभी शादी नहीं कर पाई Lata Mangeshkar, निधन के बाद निकलकर आई वजह – जानें

डेस्क : देश की सुरीली आवाज़ कोकिला लता मंगेशकर(Lata Mangeshkar) कुछ देर पहले इस दुनिया को छोड़ कर चली गई। 92 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली, उनको 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था बाद में उन्हें निमोनिया भी हुआ था और पिछले 27 दिनों से वह अस्पताल में वेंटिलेटर पर ही जिंदगी की जंग लड़ रही थी।

lata mangeshkar story 2

कल अचानक उनकी तबीयत फिर से बिगड़ी गई थी और आज उन्होंने सुबह करीब 8:30 बजे अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर का जन्म 1929 को इंदौर में हुआ था। वह एक मिडिल क्लास मराठी फैमिली से आती थी। लता मंगेशकर अपने पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी और उन्होंने अपने सभी छोटे भाई बहनों की शादी की थी। इसके पीछे की वजह उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताई थी। लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर रंगमंच कलाकार और संगीतकार थे।

lata mangeshkar story 3

अपने पिता को ही देखकर लता ने भी बचपन में संगीत से अपना नाता जोड़ लिया था। जब तक लता के पिता जिंदा थे तब तक उनके परिवार में सब कुछ ठीक था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जब वह 13 साल की थी तो उनके पिता का साया उनके सिर से उठ गया था पिता के बाद वही थी जो घर में सबसे बड़ी थी और इसी वजह से सारी जिम्मेदारी उनके छोटे से कंधों पर आ गई थी पिता के निधन के बाद लता मंगेशकर ने घर की जिम्मेदारी निभाते हुए बाहर कदम रखा था। इसी वजह से उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी थी। लता मंगेशकर की जिम्मेदारियों को निभाने की वजह से वह कभी शादी नहीं कर पाई। इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया था।

lata mangeshkar story 4

Leave a Comment