Technology Business Women: जानिए कैसे भारत की बेटी ने यूएस में खड़ा किया 75,000 करोड़ का आईटी बिज़नेस, फ़ोर्ब्स ने किस लिस्ट में किया है उन्हें शामिल

Technology Business Women: भारत के ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने विदेशी में जाकर अपने सफलता का परचम लहराया है। उन्हीं में से एक है भारतीय मूल की इंजीनियर नेहा नारखेड़े। नेहा नरखेड़े एक भारतीय अमेरिकी टेक्नोलॉजी उद्यमी और स्ट्रीमिंग डेटा टेक्नोलॉजी कंपनी कॉन्फ्लूएंट की सह-संस्थापक और पूर्व सीटीओ हैं। आज के दौर में नेहा नारखेड़े की गिनती अमेरिका की सबसे सफ़ल महिलाओं की लिस्ट में हो रही है। इसके लिए फ़ोर्ब्स ने उन्हें अमेरिका की सेल्फ मेड अमीर महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल किया है। नेहा कॉन्फ्लूएंट नाम की सॉफ्टवेयर कंपनी की को फाउंडर होने के साथ साथ बोर्ड मेंबर्स में भी शामिल हैं। आज नेहा की कंपनी का मार्केट वैल्युएशन 9.1 बिलियन डॉलर यानी 75 हजार करोड़ रुपये है। इस कंपनी में नेहा 6 प्रतिशत की हिस्सेदार है। इसके साथ ही नेहा का नेटवर्थ लगभग 520 मिलियन डॉलर यानी 42 हजार करोड़ रुपये है।

कैसे बानी नेहा कॉन्फ्लूएंट की संस्थापक?

नेहा नरखेड़े का जन्म साल 1983 में पुणे, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने पुणे इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में बैचलर डिग्री और जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री की है। साल 2007 में नरखेड़े ने अपने करियर की शुरुआत ओरेकल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में की थी। इसके बाद साल 2010 में, वो लिंक्डइन में शामिल हुई, जहां उन्हें 2014 तक एक वरिष्ठ सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया। लिंक्डइन में काम करने के दौरान, अपाचे काफ्का को सह-निर्माण में शामिल किया गया, जो स्ट्रीमिंग डेटा को प्रोसेस करने के लिए एक ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म है। इसके बाद साल 2014 में, नारखेड़े और उनके साथ काम करने वाले काई अन्य लिंक्डइन कर्मचारियों ने कंफ्लुएंट की स्थापना की, जो अपाचे काफ्का के जैसा स्ट्रीमिंग डेटा टेक्नोलॉजी का एक प्लेटफॉर्म है। उस वक्त नरखेड़े कंफ्लुएंट के सह-संस्थापक और सीटीओ थी, इसके बाद वह अभी कंफ्लुएंट के बोर्ड मेंबर में शामिल हैं।

किन आवर्स से किया गया है सम्मानित?

नरखेड़े को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उनके काम के लिए कई अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें साल 2014 में फॉर्च्यून मैगज़ीन की “40 अंडर 40” सूची में शामिल किया गया था, और साल 2015 में टाइम मैगज़ीन की “दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली महिला” की सूची में भी शामिल किया गया था।नरखेड़े स्ट्रीमिंग डेटा के क्षेत्र में एक नेता के रूप में भी जानी जाती हैं। उन्होंने अपाचे काफ्का की सह-निर्माण की, जो स्ट्रीमिंग डेटा को प्रोसेस करने के लिए एक ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म है। इसके साथ ही उन्होंने कंफ्लुएंट की स्थापना की, जो अपाचे काफ्का के जैसा ही स्ट्रीमिंग डेटा टेक्नोलॉजी का एक प्लेटफॉर्म है। आज के दौर में नरखेड़े का काम स्ट्रीमिंग डेटा के क्षेत्र में एक बड़ा प्रभाव डाल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *